STORYMIRROR

आनंद कुमार

Inspirational

3  

आनंद कुमार

Inspirational

सिंह मैं, दहाड़ हूं

सिंह मैं, दहाड़ हूं

1 min
392

सिंह मैं, दहाड़ हूं।

प्रचंड मैं, प्रहार हूं।

व्रज मैं, कटार हूं।

युद्ध मैं, पुकार हूं।


सिंह मैं, दहाड़ हूं।

व्योम मैं, विराट हूं।

जिज्ञासा मैं, तलाश हूं।

मृत्युंजय मैं, दुर्दांत हूं।


सिंह मैं, दहाड़ हूं।

कूप मैं, प्यास हूं।

तृप्त मैं, अभिलाष हूं।

शब्द मैं, मल्हार हूं।


मार्तण्ड मैं, प्रकाश हूं।

आबूद मैं, दृष्टि हूं।

सिंधु मैं, अभेद हूं।

धैर्य मैं, उन्माद हूं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational