STORYMIRROR

Rashmi Lata Mishra

Drama

2  

Rashmi Lata Mishra

Drama

श्याम रंग

श्याम रंग

1 min
209

श्याम रंग रंग दे मोहे 

फगुआ बहाने

श्याम जू का नाम जपूं

उनको बुलाने।


गोकुल में जा,जा कागा

श्याम से कहना

बरसाने की राधा

गोरी जो है ना

मटकी मंगाए रही

रंग घुलवाने

श्याम...


टेसू न भाये मोहे

अबीर न भाये

तन ,मन रंग तेरे

भीगा जाए

मुरलिया सुने बिना

जियरा ना माने

श्याम..।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama