STORYMIRROR

Neerja Sharma

Abstract Action Inspirational

3  

Neerja Sharma

Abstract Action Inspirational

शून्य से शून्य तक

शून्य से शून्य तक

1 min
1.4K

शून्य की खोज

शून्य का ज्ञान 

शून्य का एहसास

सबको पता है सब कुछ

पर आजकल ...

इस करोना काल में.. 

लॉकडाउन में....

शून्य का महत्व 

कुछ अधिक समझ आने लगा है।


मन के अंदर, गहरे में 

शून्य का वास...

घर करता जा रहा है

जिंदगी की गतिविधियाँ

कम होती जा रही हैं 

मन के हर कोने में ....

शून्य का एहसास ....

गहराता जा रहा है।


माना भी जाए 

देखा भी जाए ...

आखिर शून्य से आए 

एक शून्य में ....

हर किसी को मिल जाना है।

यही एहसास कहीं ना कहीं 

मन को ...इस वक्त 

फिर से शून्य की ओर..

खींचता ले जाता है....

शून्य से शून्य तक....



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract