STORYMIRROR

Laxmi Tyagi

Romance Tragedy Others

4  

Laxmi Tyagi

Romance Tragedy Others

सहती होगी

सहती होगी

1 min
412

कितना कुछ ,सहती होगी ?


बिन मेरे, उसकी सूनी रातें ! 


मेरे बिन ,उसके दिन उम्मीदें !


नित नई आशाओं से भर्ती होगी।


तकती होगी ,राह मेरी..... ,


सोच मुझे ,शरमाती होगी।


तब ,'चिट्ठियाँ 'लिखती होगी।  


वो ! कितना कुछ सहती होगी ? 


अपूर्ण स्वप्न ले ,आगे बढ़ती होगी। 


मेरा प्रेम, अपनी कोख में संभाल ,


कभी तो....... आहें भरती होगी।  


आऊंगा मैं ,उम्मीदें जगती होंगी। 


दर्द सह ,सब जाती होगी। 


कांधा भी, उसके पास नहीं ,


किसके सीने पर सिर रख रोती होगी? 


सिरहाने को, सीने से लगा। 


एहसास मेरा ,वो करती होगी। 


जन्म दिया ,उस नवजीवन को ,


आखिर पीड़ा, कैसे सही होगी ?


मेरी प्रतीक्षा में पल -पल !


 कैसे, दिन गिनती होगी ?


आऊंगा मैं ,उम्मीदें जगती होंगी।


वो अकेली, कितना कुछ सहती होगी?  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance