STORYMIRROR

Manoj Saraswat

Action Inspirational

3  

Manoj Saraswat

Action Inspirational

शत शत नमन

शत शत नमन

1 min
177

देश की लाज बचाने को, अपनी जान गवाई है

खा कर गोली सीने में, अपनी कसम निभाई है

जिनको ये भारतवर्ष, अपने लहू से ज्यादा प्यारा है

ऐसे उन वीर सपूतों को, शत-शत नमन हमारा है


भारत माँ की रक्षा के लिए, अपना कर्तव्य निभाया है

मातृभूमि के गौरव पर, न्यौछावर उनकी काया है

जिनको परिवार से ज्यादा, ये देश, तिरंगा प्यारा है

ऐसे उन वीर सपूतों को, शत-शत नमन हमारा है


लथपथ पड़े जमीं पर, भारत माँ की जय बोली हैं

जिनके सिंहनाद से सहमी, धरती फिर से डोली हैं

जिनके जज्बे को करता सलाम, देखो ये भारत सारा है

ऐसे उन वीर सपूतों को, शत-शत नमन हमारा है



ಈ ವಿಷಯವನ್ನು ರೇಟ್ ಮಾಡಿ
ಲಾಗ್ ಇನ್ ಮಾಡಿ

Similar hindi poem from Action