STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Tragedy

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Tragedy

"शक्ति दम्भ"

"शक्ति दम्भ"

3 mins
379

शक्ति का इतना तू दम्भ न भर

एक दिन बूढ़ा होगा,तू भी नर

फिर लाठी पकड़कर तू रोयेगा,

एकदिन गोद मे रखकर तू सर


सुंदरता पर इतराता,तू इस कदर

जैसे बुझेगा न,तेरा चराग ए फजर

पर टूटते अच्छे-अच्छे शीशे मगर

जब मौत की देवी मचाती है,ग़दर


जब भी बुढापा आता है,न सदर

सुंदर चेहरा भी बन जाता है,बंदर

जवानी पर कभी इतना मद न कर

चार दिन बाद ढल जाता,सुधाकर


त्याग मोह,मायाजाल का शहर

कर ले,तू ईशभक्ति मिलेगा बल

शक्ति का इतना तू दम्भ न भर

सादगी से कर,बस गुजर-बसर


गिनती की तेरी सांसे है,मूर्ख डर

खुद की खुदी को तू जिंदा कर

जो आया,इस दुनिया के अंदर

वो पुनःजायेगा दुनिया छोड़कर


किराये की कोठरी,यह तन नर

तू किरायेदार है,न की स्वामी नर

मर्यादा में रह,न कर मेरा-मेरा नर

जितने दिन मिले है,तू भलाई कर


नेक राह चल और तू नेकी कर

तेरे लिये स्वर्ग-नर्क है,छोटे शहर

तू मृत्यलोक बना सकता है,सुंदर

पर पहले कथनी-करनी एक कर


मत बोल तू कभी वो शब्द,

जो किसी दिल को करे दग्ध,

अपनी वाणी को सुमधुर कर

इसके लिये हृदय तू चंदन कर


सब गंदगी हट जाये भीतर से

पहले अपना मन निर्मल कर

अपना में,सौंप दे,बालाजी को,

त्याग दे अपना मद तू,मण भर


शक्ति का इतना दम्भ न भर

साथ न जाता,जोरू ओर जर

सत्कर्म की कमा कमाई नर

यही पार करवाता भव सागर


जो बनता जीवन मे दीपक,

उसे रब देता नही कभी तम

तूफां के साथ जो बह,जाये

ऐसा कमजोर दरख़्त न बन


कस दे,जिंदगी को कसौटी पर

बहुत सो लिया,अब जाग तू नर

ढूंढ जीवन लक्ष्य,तू वृथा नही,मर

तुझे छू लेना है,एकदिन अम्बर,


जगा भीतर का तू,ब्रह्म स्वर

खुदा का तू है,एक अद्भुत वर

शक्ति का इतना तू दम्भ न भर

सत्य लौ जला और पा ले ईश्वर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy