STORYMIRROR

Meera Parihar

Abstract Others

4  

Meera Parihar

Abstract Others

शिव भजन

शिव भजन

1 min
219

आज सोमवार है अतः आज भगवान शिव को याद करते हैं फिल्मी धुन की तर्ज पर तू प्यार का सागर है मेरे शब्दों में


तुम दया का सागर हो, तुम्हारी दर्श को आए हम।

बरसा दो प्रभु कृपा, तुम्हारे द्वार पर आए हम ।।


हिम आच्छादित प्रांगण तेरा, पर्वत पर है बसेरा।

पर्वत पर है बसेरा.....

हरी भरी हरियाली धरती, विविध वृक्षों का घेरा।।

फूलों से भरी घाटी, झरें झरने झमा झम झम।

तुम दया का सागर को तुम्हारे दर्श को आए हम।।


भाल चंद्रमा तिलक विराजे और जटा में गंगा।

और जटा में गंगा....

कानन कुंडल नाग मणि के नीलकंठ में भुजंगा।।

द्वारे पर गण नंदी बोलते जय बम बम बम।

तुम दया का सागर हो तुम्हारी दर्श को आए हम।।


पार्वती ने परम भक्ति से, पा ही लिया तुमको।

हाँ पा ही लिया तुमको...

मेरे मन उजियारा कर दो, हर लो प्रभु तम को।।

भक्ति की बहे सरिता चरण वंदन करते हैं हम।

 तुम दया का सागर हो तुम्हारे दर्श को आए हम।।


बरसा दो प्रभु कृपा तुम्हारे दर पर आए हम।

 तुम दया का सागर हो तुम्हारे दर्श को आए हम।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract