शिक्षक
शिक्षक
विद्यार्थियों को ज्ञान का उपहार सदा देता है !
शिक्षक है वही जो शिष्टाचार सिखा देता है!!
ममता की बोली है , कभी कड़वी गोली है..
सीख सदा देता है , पढ़ पढ़ के पढ़ा देता है..
ज्ञान के प्रकाश से , अंतर्मन को जगा देता है !!
किताबों की दुनियाँ में स्व अनुभव भी मिला देता है..!!,
शिक्षक है वही जो शिष्टाचार सिखा देता है ।।
सीखने की लालसा भी , उसमें घनी होती है ..
सिखाने की कला भी , व्यक्तित्व में घुली होती है ..
नम्रता स्वभाव में , है अनमोल भाव में...
दुनियाँ इसके आगे , नतमस्तक सदा होती है..
विद्वत्ता से अपनी ये , दुनियाँ को झुका लेता है
शिक्षक है वही , जो शिष्टाचार सिखा देता है !!
विद्यार्थियों के मन को , पढ़ना ये जाने है ...
नाकामियों से उनकी , लड़ना भी जाने है..
जोश ऐसा देता है , होश बना देता है ...
एक- एक विद्यार्थी से , सहज राष्ट्र बना देता है..!!
शिक्षक है वही जो शिष्टाचार सिखा देता है !!
ये तो एक प्रणेता है , दुनियाँ का सर्वोपरि नेता है .
शिक्षा से इसकी , साँस जहां लेता है...
उत्थान यही लाता है , अज्ञान मिटा देता है..
विद्यार्थियों के जीवन को , जीने के काबिल बना देता है..
मर्यादित आचरण इसकी पहचान है.....
प्रतिभाके नजरिए से , ऐसा शिक्षक महान है...!!
प्रतिभाके नजरिए से ऐसा शिक्षक महान है..!!