STORYMIRROR

pratibha dwivedi

Abstract Classics

4  

pratibha dwivedi

Abstract Classics

भारत की विशेषता

भारत की विशेषता

1 min
508

धोती कुर्ता में अँग्रेजी,, 

और शूट बूट में संस्कृत भाषण,,

कम ही देखने मिलता है।

पर जब भी मिलता है, 

बड़ा कमाल लगता है।


यही कमाल भारत की विशेषता है, 

यहाँ सबको मौका मिलता है।

यहाँ पहनावे और भाषा से ज्यादा, 

भाषण को ध्यान मिलता है।


यहाँ भाव की पूजा होती है, 

संस्कार की पूजा होती है।

विनम्रता हो वाणी में,,, 

उस व्यवहार की पूजा होती है।

  

बड़ा अनोखा देश है मेरा 

लोग यहाँ के निराले हैं।

प्यार से कोई जान माँग ले 

ऐसे सब दिलवाले हैं ‌।


यही संस्कृति है भारत की 

जो सदियों से लोग सँभाले हैं।

मिट जाओ लेकिन बचा लो उनको 

जो लोग नैतिकता वाले हैं।


इसीलिए जिंदा है भारत 

और विश्व में इसका नाम है।

मर गये मारने वाले इसको 

यही इसकी पहचान है।

यही इसकी पहचान है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract