शिक्षक
शिक्षक
आदर्शों की मिसाल बनकर
बाल जीवन निखरता शिक्षक
सदा बहार फूल सा खिल कर
महक और महकाता शिक्षक
गुरु ज्ञान की दीप ज्योति से
मन आलोकित कर देता शिक्षक
जो धैर्य का पाठ पढाये
संकट में हंसना सिखाये
वहीं सच्चा शिक्षक
पग पग पर परछाईं सा साथ निभाए
वहीं सच्चा शिक्षक
जिसे देख आदर से सर झुक जाए
वहीं सच्चा शिक्षक
जो बनाए हमे इंसान
और दे सही गलत की पहचान
वहीं सच्चा शिक्षक
देश के उन निर्माताओं को
हम करते शत नमन।
