STORYMIRROR

Rashmi Lata Mishra

Inspirational

4  

Rashmi Lata Mishra

Inspirational

शहीदों का परिवार

शहीदों का परिवार

1 min
348

ऐ वीर शहीदों का परिवार

ऋणी है तुम्हारा समस्त संसार,

शहीदों की जातियाँ नहीं होतीं

उनके जज्बे अनमोल होते हैं।


हौसला जो परिवार से बुलन्द

होता है,

वीर भी कर्तव्य वेदी पर स्वछंद

होता है।


अपनी माँ के संग-संग भारत माँ

की सेवा को तैयार,

हँसकर सह लेता है दुश्मनों

के वार।


शहीद की शहादत की कीमत

नहीं होती,

जो तुल जाए तराजू में

वह जीनत नहीं होती।


छुपा होता है दिल में जिसके

भारत माँ का प्यार,

अपने लाल की कुर्बानी

देता वही परिवार।

ऐ वीर शहीदों का परिवार...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational