STORYMIRROR

Abhishek Pandey

Drama Others

4  

Abhishek Pandey

Drama Others

सब पहिले से फिक्स है

सब पहिले से फिक्स है

1 min
443

मंत्री जी के 

घपले से लेकर

उनके हर एक 

काले चिट्ठे तक 

बड़ा ही ट्विस्ट है,

अरे! का कहें

सब पहिले से फिक्स है।


दिल्ली की 

वोट वाली 

राशन-बिजली से लेकर

बंगाल की 

बूथ कैप्चरिंग तक

इन सब से उठता 

मन में बड़ा ही टीस है।


अरे! का कहें 

सब पहिले से फिक्स है।


बिहार की 

टूटी सड़कों पर 

चलने से लेकर

बंगाल की 

सभी गलियों तक

जय श्रीराम कहने में 

बड़ा ही रिस्क है।


अरे! का कहें

सब पहिले से फिक्स है।


फ़िल्म इंडस्ट्री की 

गुंडई से लेकर

स्टार किड्स के ही 

चमकने तक

इससे ज्यादा 

और क्या हो सकता 

अशिष्ट है?


अरे! का कहें 

सब पहिले से फिक्स है।


एस.सी, एस.टी

की झट से लग जाती

नौकरियों से लेकर

सिर्फ प्रिय छात्रों को ही

दिलवाए जा रहे पुरस्कारों तक

हम एकलव्यों के पथ में

खड़ा करता बड़ा ही क्लिष्ट है।


अरे! का कहें

सब पहिले से फिक्स है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama