STORYMIRROR

Neha Pandey

Inspirational

3  

Neha Pandey

Inspirational

साथ चलने दीजिए

साथ चलने दीजिए

1 min
200

बहते हुए घावों में

मरहम लगाने दीजिए,

जख्मों के निशान तो

हजारों देखने आयेंगे।


बादलों से छाई रात में

एक दीया जलाने दीजिए,

चांद के साये तले तो

तारे भी चमक जाएंगे।


उलझनों के समंदर में

एक डुबकी लगाने दीजिए,

खुशमिजाज लहरों में तो

सब संग तैरते नज़र आयेंगे।


खामोशियों के लफ्ज़ को

इशारों से पढ़ने दीजिए,

जुबां को सुनने वाले

हर तरफ़ दिखाई देंगे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational