STORYMIRROR

Sarita Tripathi

Romance

4  

Sarita Tripathi

Romance

सादगी में भी इतना सँवरती हो तुम

सादगी में भी इतना सँवरती हो तुम

1 min
664

खिल रही गुलमोहर सी गुलशन में तुम

बात क्या है इतना निखरती हो तुम


कितने दिल हैं जले तेरी मुस्कान पे

सादगी में भी इतना संवरती हो तुम


खुली खिड़की पे यूँ लट बिखेरे हुए

बलखाती नज़र से लचकती हो तुम


गिर जायेगा झुमका ये तकरार में

क्यूँ बागों में ऐसे विचरती हो तुम


लाल चूनर जो डाली बदन आज है

जान मेरी दुल्हन सी लगती हो तुम।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance