STORYMIRROR

Raj K Kange

Romance Others

3  

Raj K Kange

Romance Others

रुक्मिणी होना आसान नही

रुक्मिणी होना आसान नही

1 min
469

माना राधा प्रेम की देवी है

कृष्ण के हृदय की रानी है,

पर रुक्मिणी होना भी आसान नहीं।

  

अपने प्रिय के हृदय पर किसी और

के अधिपत्य को सहज

स्वीकार कर पाना आसान नहीं। 

 

जिसके लिए हो स्वयं का सर्वस्व समर्पित 

उसके जीवन में प्रथम स्थान न पा 

कर भी खुश रह पाना आसान नहीं। 


राधा की प्रीत और मीरा की भक्ति

को संभाल पाना आसान नहीं।

  

अपने प्रीतम की प्रियतमा से भी प्रेम

कर पाना आसान नहीं।


अपने पति को उसकी प्रेमिका के

साथ पूजे जाते हुए

देख कर भी अविचलित रह पाना

आसान नहीं।


संसार राधा के प्रेम और

मीरा की भक्ति के आगे है

नतमस्तक,


पर रुक्मिणी के संयम और प्रेम का

भान नहीं,

रुक्मिणी होना भी आसान नहीं।  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance