STORYMIRROR

Mahesh Garg

Drama

4  

Mahesh Garg

Drama

रुक जाते...

रुक जाते...

1 min
424

झूठा ही सही फरेब में ही सही 

अपने लिये नहीं तो दिखावे के लिये सही

रुक जाते पर अपना तो बताते।


माना कि हम तो बिना सोचे समजे चले परे थे 

लकिन तुम तो सोचते और समजते हमारे लिये 

रुक जाते पर अपना तो बताते।


मालूम ये भी है की हमे कुछ नहीं आता अच्छे से 

पर एक बार तुम तो कोशिश कर लेते उसे अच्छा बताने की 

रुक जाते पर अपना तो बताते।


कुछ दर्द का एहसास हमे भी है , एसा सुने मै आया है 

इसी कारण अपने दर्द का हिसाब करने तो आ जाते 

रुक जाते पर अपना तो बताते।


जाने-अनजाने मैं गलतियाँ बहुत हुई हमसे 

पर ये तो बता देते की उनमे से जाने वाली कौनसी थी 

रुक जाते पर अपना तो बताते।


मालूम है हमें भी की तेरे बिना जीना आसान नहीं होगा 

इसीलिये ये भी बता देते जिया कैसे जाये 

रुक जाते पर अपना तो बताते।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama