STORYMIRROR

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Action Others

3  

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Action Others

रंग

रंग

1 min
241

रंगों के भी रंग कई बहुत सुहाने होते है

रंग जाने के रंगों में सखे बहाने होते हैं

घुल मिल जाओ रंग जाओ प्यारे रंगों में

किसी न किसी रंग में रंगे तराने होते हैं.. 


शब्दों के रंग भावों के रंग

शहरों के रंग भावों के रंग

पायल छनकाती गीत मधुर

खिल उठते है पाँवों के रंग

खुशियों के रंगों में रंगे हुए ज़माने होते हैं..


भीगे अश्कों से आँखों के रंग

बेरंगी दुख के अरमानों के रंग

मन ये बैरागी बनकर ढूंढ रहा

ढोंगी जग में सच्चे प्रेम के रंग

रंगीं बातों से जीवन के रंग निभाने होते है..



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action