STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Classics Inspirational

4  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Classics Inspirational

रेडियो तुम सबके मीत हो

रेडियो तुम सबके मीत हो

1 min
244

रेडियो को कोई कैसे 

भुला सकता है 

जिसने हमें कानों से 

देखना सिखाया है 


रेडियो तुम सब के मीत हो 

कार्यक्रम से बंध जाते श्रोता 

तुम तो सबके प्रीत हो 

सुख दुख के साथी तुम 

प्रेम अपनत्व भरी पाती तुम 


हौसला देने वाले 

सदियों की रीत तुम 

तुमसे मिलकर 

आत्मविश्वास बढ़ जाता 


तेरी धुन में रहकर 

हर लम्हा खुशनुमा हो जाता 

सुगम, सरल भाषा 

हर किसी को पसंद 

तुम्हारा अंदाज 

सबको है भाता 


तेरी आवाज 

आवाज उठाने का 

सलीका दिखलाता 

ज्ञान-विज्ञान, देश-दुनिया, 

घर संसार सब का 

हाल बतलाता 


चिट्ठी पत्री यह बतलाता 

सबका तुमसे जुड़ाव कितना 

फोन इन का क्या कहें 

आपसी संवाद है बन जाता 

युवाओं की धड़कन बने 


युववाणी देखो 

किसानों का साथी बन जाए 

जब चौपाल सजे 

बहनों का घर संसार सजाए

घर आंगन, घर गोसाइन सुनो 

छोटे बच्चों का मन बहलाये 

फुलवारी है देखो 


ईमेल की गूँज  

पसंद के गीत सुनाए 

गाँव कर गीत सुन 

मन झूम जाए 

आईना सबको 

समसामयिक आईना दिखाये 


गुलदस्ता क्रम कविता, कहानी 

परिचर्चा का मंच सजाए 

अभिव्यक्ति क्रम 

प्रेरणात्मक सीख दे जाए 

खेती की बात 

किसानों को 


नई सीख बतलाए 

रेडियो तुम सबके मीत हो 

कार्यक्रम से बंधे जाते श्रोता 

तुम तो सबके प्रीत हो !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics