STORYMIRROR

Brijlala Rohanअन्वेषी

Classics Fantasy Inspirational

4  

Brijlala Rohanअन्वेषी

Classics Fantasy Inspirational

राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति

राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति

1 min
529

अगर साकार करना चाहते हैं,

सच्चे अर्थों में राष्ट्र का निर्माण !

अगर करना है देश की विकास रूपी गाड़ी का उत्थान !

तो पहचानें युवा शक्ति के सामर्थ्य को।


दो इन्हें उचित कौशल और खुद को तराशने का

उचित साधन और संसाधन। 

लिखेंगे ये खुद के बल पे राष्ट्र की तकदीर।

ये ही हैं देश के असली कर्मवीर। 


अपनी मेहनत और लगन से

कर्तव्य-परायणता का दिखाएंगें नमूना।

सुरभित सौरभमय होगा इनसे घर का कोना- कोना।

पूरे होंगे रूके हुए अधूरे काम।


उनकी नेतृत्व शक्ति और संकल्पबद्ध

जज्बे को दिल से सलाम। 

राष्ट्र की सबसे ताकतवर शक्ति है युवा शक्ति। 

जोश, जज्बे और नई ऊर्जावान सोच की

अनुरक्ति है युवा शक्ति। 


युवाओं के दिमाग को

शिक्षित करने के साथ-साथ

उनके दिल को भी शिक्षित करना है हमारा काम।

उनके सर्वांगीण विकास के लिए

प्रतिबद्धता ही हो हमारा नैतिक भान।


तभी हो सकेगा

सच्चे अर्थों में राष्ट्र का निर्माण 

और राष्ट्र का उत्थान।

उनके जज्बे को तहे दिल से सलाम।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics