STORYMIRROR

Nilofar Farooqui Tauseef

Romance

4  

Nilofar Farooqui Tauseef

Romance

*क़िस्सा*

*क़िस्सा*

1 min
479

हसीन किस्सा था मेरी ज़िंदगी का

वो हसीन हिस्सा था मेरी बन्दगी का।


अचानक वो मेरी क्लास में आ गया।

उसे देखते ही मन मेरा भा गया।

उसकी बातों में एक एहसास था।

ऐसा लगता वो मेरे पास था।


गुलों को लबों से चूमने लगी।

खाबों में उसको बुनने लगी।

हर पल उसका ही इंतेज़ार रहता।

न दिखता तो दिल बेक़रार रहता।


धीरे-धीरे दोस्ती का हाथ बढ़ाया।

उसने भी पलक छपकते मुझे अपनाया।

हवाओं में उड़ने लगी थी।

परिंदों संग बात करने लगी थी।


आज मिलने को उसने बुलाया था।

दुल्हन की तरह खुद को सजाया था।

अजीब सी तरंग थी।

दिल में उमंग थी।


हाथ मेरा थाम कर वो कहने लगा।

दिल मेरा धड़कने लगा।

बे-इंतेहा मुहब्ब्त है मेरा फसाना बन जा।

मेरी ज़िंदगी का तू तराना बन जा।


इतना कहकर उसने जब नाम लिया।

मेरे नाम का कोई हर्फ़ न था ये जान लिया।

दिल में बेचैनी लबों पे मुस्कान रखा।

कुछ इस तरह अपना किस्सा तमाम रखा।


एक किस्से से शरू होकर किस्सा ही रह गया।

वो मेरी ज़िंदगी का हसीन हिस्सा था हिस्सा ही रह गया।

एक किस्से से शरू होकर किस्सा ही रह गया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance