प्यार
प्यार
सुनो सफर जिंदगी का अधूरा है
तुमसे मिलकर हुआ यह पूरा है
धूप छांव में संग चले साथ साथ
तुम्हारा होना ही हमारा होना है
कुछ खामोशियों का होना
बिन बोले आंखों को पढ़ना
कुछ घेरे है जीवन के
पार कर उन्हें निकल पाना
हो गया आसान हुआ जब साथ
तेरा होना ही हमारा होना है
सुनो सफर में साथ साथ चलना
थक कर जिंदगी से
पहलू में जब सो जाऊं
हौले हौले थपकी दे
प्यार की बरसात में
भींगो देना।

