प्यार
प्यार
प्यार एक अहसास है, जो सिर्फ महसूस होता है।
इसका ना रंग, ना रूप होता है।
ना रिश्तों में बंधता है, ना टूटता है।
ना मरता है कभी, ना छूटता है।
माना कि थोड़ा रंगीला है, मगर फिर भी शर्मीला है।
कभी चांदनी सा ठंडा, कभी गर्म धूप सा होता है।
प्यार सिर्फ प्यार है, महसूस होता है।
ग़म से मेल है ना, ना खुशियों से वास्ता है।
ना इसकी कोई मंज़िल है, ना इसका रास्ता है।
मौत की तरह सच्चा है, दुनिया की तरह माया है।
इसको वही समझा है, जिसने इसको पाया है।
पाताल से गहरा है, आसमान से ऊंचा है।
ना खुबसूरत है, ना कुरूप होता है।
प्यार सिर्फ प्यार है, महसूस होता है।
हार है ना जीत है, वहम है ना कोई रीत है।
इसमें नदियों की खानी है, हरदम अलग कहानी है।
प्यार करके देखो, कैसा है??
मीठा है तीखा है या फीका है, सब अपनी-अपनी जुबानी है।
दिखाई देता है ना सुनाई देता है, फिर भी सब कुछ होता है।
प्यार सिर्फ प्यार है, महसूस होता है।