STORYMIRROR

shaily Tripathi

Romance Tragedy

4  

shaily Tripathi

Romance Tragedy

प्यार (सत्तर के दशक का )

प्यार (सत्तर के दशक का )

3 mins
298

बसंत की गुनगुनी धूप में, सिरस के नीचे सहसा एक स्पर्श ने चौंका दिया 

कोमल सा पंख मेरी गर्दन पर गिरा था, उस स्पर्श ने मेरे पहले प्यार को जगा दिया 

अचानक मैं सत्तर के दशक में पहुँच गयी, देख कर स्वयं को पहचान भी ना सकी, 

किशोरावस्था से निकल मैं, नवयौवन में खड़ी थी, दिल और दिमाग़ में हलचल सी मची थी, 

मन में उमंग थी, अन्जानी प्यास थी, किसी नूतन स्पर्श और प्रेम की तलाश थी, 

वो भी क्या दिन थे, मन पतंग सा उड़ाता था, माँ - बाप, भाई- बहिन का पहरा भी सख़्त था 

बिना काम घर से, निकलना भी मुश्किल थाऐ, से में प्यार करना तो दूर, सोचना भी नामुमकिन लगता था, 

लेकिन प्यार तो प्यार है, अचानक हो जाता है, पीपल के पौधे सा, जहाँ असंभव हो, वहाँ भी उग आता है.. 

फोन तब कहाँ थे? चिट्ठियों का ज़माना था, टैक्सी, कार थे नहीं , सायकिल का भी टोटा था, 

पैदल या रिक्शा के भरोसे, आना-जाना होता था, सोचिए ऐसे में प्यार करना, कितना कठिन होता था? 

अव्वल तो किसी से मिलना ही मुश्किल था, लड़के- लड़कियों का स्कूल अलग-अलग होता था, 

फिर भी लोग मिलते थे, प्यार भी होता था, प्रेम-पगे पत्रों का आदान- प्रदान होता था 

मुझे भी मिला था 'वो', उस पर दिल आया था, तुड़े- मुड़े काग़ज में, प्यार का पहला ख़त आया था.. 

खुल कर कौन कहता था? इशारों में बात होती थीं, पहले की मोहब्बतें, ऐसी ही होती थीं, 

प्रेम हो गया था तो, प्रेम पत्र लिखना था, उस ज़माने में ख़त भेजना भी, बहुत कठिन होता था 

चित्रों से सजे कुछ लेटर- पैड मिलते थे, प्रेम करने वाले अक्सर उन्हीं पर लिखते थे, 

हम भी गुलाबों सज़ा पैड लाए थे, तीर से बिंधे दो दिल कोने में बनाए थे, 

प्यार की बात लाल स्याही से लिखी थी, प्यार में मरने की बात,उस वक़्त सही सी लगी थी, 

किताब में दबा कर उसे, 'उस' तक पहुँचाया था, उत्तर में गुलाबी पत्र महकता हुआ आया था

उस पहले प्यार में, मैं खो सी गयी थी, गालों पर प्यार की लाली चढ़ी थी, 

प्यार अभी हुआ ही था, हादसा हो गया, पिता का तबादला दूसरे शहर में हो गया, 

रो- रो कर ये बात, ख़त में लिखी थी, नींद नहीं आती है, कई रातों से जगी थी, 

उत्तर में प्रेमी नहीं, प्रेम पत्र आया था, कभी फिर मिलेंगे, इसका भरोसा दिलाया था, 

जाने के दिन भी वो, दूर ही खड़ा था, बगल से निकलते हुए, बस हाथ छू लिया था, 

तन-मन में जैसे झंकार सी हुई थी, वह क्या था? नादान मैं समझ ना सकी थी! 

अनचिन्ह सी एक लहर मन में उठी थी, अचानक ही मेरी आँखें नम हुई थीं, 

डबडबाई आँख से मैं उसे देखती रही, दूर बहुत दूर मैं होती चली गयी, 

उसके आगे क्या हुआ, मुझे पता नहीं, दूसरे दिन मैं नए शहर में पहुँच गयी, 

सालों तक मैं उसकी प्रतीक्षा करती रही, उसके स्पर्श को याद करती रही

समय के हाथों ने सब कुछ मिटा दिया,मुझे एक माँ और पत्नी बना दिया। 

आज मैं अचानक वहीं पर खड़ी थी, उसकी उस छुअन को महसूस कर रही थी, 

जिंदगी का पहला प्यार भुलाये नहीं भूलता है, आजीवन सुगंध सा साँसों में बसता है 

मैं भी दिवानी थी, उसे भूल नहीं सकती थी,साँझ - सहर, हर पल याद उसे करती थी, 

आज तक निगाहें उसको ही खोजती हैं, ये ऐसी प्यास है जो कभी नहीं बुझती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance