प्यार की दौलत
प्यार की दौलत
हम चले उस जगह से
जहाँ कोई हमारा साथी न था
अपने रास्ते खुद बनाये हमने
आज पूरा जहाँ साथ हमारे
सिर्फ अपने लिए नहीं सोचा
सबको लिया साथ
सबके लिए सोचा
आज सोच रहे हैं
इस जहाँ में क्या
कमाया हमने
वो दौलत कमाई अपने
खुश नुमा व्यवहार से
हम चले अकेले थे
आज साथ पूरा
कारवां हमारे
शुक्रिया उस जगत रचयिता का
बस इतना करम हम पर
बनाये रखना
हम चले भी जाएं इस जहाँ से
लोगो के दिलों में हमारी
याद बनाये रखना ।।
