STORYMIRROR

Kanta Gogia

Romance

2  

Kanta Gogia

Romance

प्यार के कारण

प्यार के कारण

1 min
564


न जाने क्यों करता है मन

हरदम किसी की आशा

क्यों चाहता है ये दिल

हरदम किसी को पास।


क्यों अचानक

कोई चेहरा

अच्छा लगता है

क्यों अचानक

कोई दिल

सच्चा लगता है।


क्यों उतर जाता है कोई

दिल की गहराइयों में

क्यों कूकती है कोयल

मन की अमराइयों में।


क्यों लगता है किसी पर

अपना सारा प्यार उड़ेल दूँ

किसी पर सारा जहान बिखेर दूँ।

शायद प्यार के कारण।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance