दोस्ती
दोस्ती
दोस्ती एक पवित्र रिश्ता है
इस में न कोई छल-कपट, न निंदा है
मुझे दोस्ती पर है बहुत गर्व
दुनिया को यही बना सकती है स्वर्ग।
दोस्ती। में नहीं कुछ ज्यादा, नहीं कम,
खुलकर बाँटे हैं, खुशियाँ ओर गम,
दोस्तों के संग 'हम' होते हैं 'हम'
साथ रहेंगे जब तक है दम।
दोस्तों की जीवन मे अहमियत
वो होती है,
घने अंधेरे में जो लौ की होती है,
सब के दिल में होता है एक ऐसा कोना,
दोस्तों बगैर जो रह जाये सूना।
दोस्तों में नहीं होती कोई दीवार,
न तो उमर ओर न ही मजहब की दीवार,
दिल बस यही चाहता है बार-बार,
हर जन्म में रहे संग बनके दोस्त यार।
