STORYMIRROR

ठहरी नहीं हूँ मैं

ठहरी नहीं हूँ मैं

1 min
863


मुश्किलें ज़रुर है, मगर ठहरी नही हूँ मैं

मंज़िल से ज़रा कह दो, अभी पहुंची नही हूँ मैं।


कदमों को बाँध न पाएंगी, मुसीबत कि जंजीरें,

रास्तों से ज़रा कह दो, अभी भटकी नही हूँ मैं।


दिल में छुपा के रखी है, लड़कपन की चाहतें,

दोस्तों से ज़रा कह दो, अभी बदली नही हूँ मैं।


साथ चलता है, दुआओ का काफिला,

किस्मत से ज़रा कह दो, अभी तन्हा नही हूँ मैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational