प्यार का एहसास
प्यार का एहसास
प्यार वो एहसास है
जो रूह से महसूस होता है
प्यार ईश्वर का बनाया वो भाव है
जिस पर पूरी सृष्टि टिकी हुई है
प्रकृति का पुरुष से प्यार
सृष्टि का नारी से प्यार
मानव का मानव से प्यार
मां का संतान से प्यार
भंवरे का फूल से प्यार
बंजर धरती का बादलों से प्यार
चिड़िया का स्वच्छंद व वृहद आकाश से प्यार
तिनके का हवा से प्यार
कवि का शाब्दिक प्यार
सावन का हरियाली से प्यार
बसंत का पीत वसन से प्यार
सूरजमुखी का सूरज से प्यार
पूर्वी हवा का शीतलता से प्यार
अमावस का पूर्णिमा की रात से प्यार
यह प्यार जो प्रकृति निर्मित है
जो एहसास है
रूह से रूह का ।

