STORYMIRROR

SANDIP SINGH

Romance

4  

SANDIP SINGH

Romance

प्यार भरे विचार

प्यार भरे विचार

1 min
332

दिल से दिल का रिश्ता जोड़ कर चलूं,

विचारों को विचारों से मेल कर के चलूं।


अगर तेरे अरमान के फूल खिलते हैं तो,

मेरे भी अरमानों में एक ताजगी आती है।


कहीं अगर आंखों से आंसू टपकता है तो,

 मुझे भी उसका असीम गम होता है।


ये दुनिया एक हसीन रंगीन जन्नत है,

और फूल तथा कांटों का अनुपम मिलन है।


क्यों न कांटों में भी रहकर फूल बनूं,

इस हसीन दुनिया को सुरभित करता चलूं।


मेरे उपर अभी गम का साया मंडरा रहा है,

ऐसे में कोई मददगार तो अवश्य ही मिलेंगें।


हिम्मत, हौसला, जुनूं तो रखना ही चाहिए,

पर दिल का रिश्ता बिन तो कोई फायदा नहीं।


अल्फाज बनकर हरेक लबों पर छा जाऊं,

मधुरतम_शीतलतम दिव्य जोत जलाऊं।


जीवन तो संघर्षों की बलिवेदी पर सजता है,

चाहत है इन संघर्षों में मैं भी आपके साथ रहूं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance