STORYMIRROR

Sangeeta Gupta

Tragedy Inspirational Others

4  

Sangeeta Gupta

Tragedy Inspirational Others

पुलवामा के वीर शहीदों को नमन

पुलवामा के वीर शहीदों को नमन

1 min
270

हाँ वो प्रेम का ही दिन था 

और वो भारत माँ के दीवाने

नहीं थी चाहत उनको किसी गुलाब की 

उनको तो चाहत थी 

अपने मातृभूमि के रंग में रंगने की....


पर रह गई अधूरी ख्वाहिशें देश के रंग में रंगने की 

जब दहश्तगर्दों ने ले ली वीर शहीदों की जान 

क्या ख़ता थी उनकी 

जो मिला ऐसी शहादत 

वो तो जीना चाहते थे 

अपनी मातृ भूमि की हिफाज़त में

पर दे दिया उन्हें मौत गोले बारूद में....


नम आँखों से किया था विदा 

माँ के लाडले नौनिहालों को 

वो तो रो भी ना सके 

अपने बेटे के प्रेम छाया में 

उससे पहले ही दहश्तगर्दों ने चुन लिया 

पर है गर्व हमें हमारे माँ के लालो पर 

जिसने देकर अपनी जान 

मातृभूमि के प्रेम का फ़र्ज़ है निभाया....।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy