STORYMIRROR

Dheerja Sharma

Tragedy

4  

Dheerja Sharma

Tragedy

पत्र जो लिखा

पत्र जो लिखा

1 min
386

आज भी वो ख़त

मेरी डायरी में पड़ा है

जिसमे मैंने पहली बार

पूछे थे तुमसे

ढेरों सवाल।


मैंने पूछा था

कि सीधी सी ज़िन्दगी है

तुम इतने टेढ़े क्यों हो ?

क्यों सब कुछ करना चाहते हो

लीक से हट कर ?


क्यों चाहते हो

कि तुम निशान बनाओ

और दुनिया उस पर चले ?


क्यों मैं वैसी नहीं रह सकती

तुम्हारे साथ....

जैसी मैं हूँ ?

क्यों मैं भूल जाऊं

संस्कृति और संस्कार ?


क्यों मैं बदल डालूं

खुद को ?

औरत हूँ

क्या इसीलिए ?

बीच राह छोड़ गए

क्यों बिना कुछ कहे ?


और भी न जाने

क्या क्या पूछा था

उस पत्र में....

जो मैंने लिखा तो था

मगर भेजा नहीं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy