STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Inspirational Children

4  

JAYANTA TOPADAR

Inspirational Children

प्रयाग बेटा,तुम्हारे नाम...

प्रयाग बेटा,तुम्हारे नाम...

1 min
22

देवशिशु प्रयाग बेटा ! तुम्हारा जन्म

तपादार परिवार के

सौभाग्य का बुलंद दरवाज़ा

खोल दिया...!!!


तुम्हें दिन-ब-दिन

कामयाबी मिले,

यही दुआ करता हूँ मैं...

ऊपरवाले ने

तुम्हारे चहुं ओर

एक सशक्त सुरक्षा चक्र

बनाकर रखा है,

जो तुम्हें

हर बला-मुसीबत से

कोसों दूर रखेगा...!


बेशक़ मंदिर-मस्जिद-गिर्जाघर-गुरुद्वारा

गोन्पा-नामघर-कीर्तनघर की

पवित्र हवाएँ

तुम्हें हमेशा ताक़त देंगी --

वनदेवता-वृक्षदेवता-पवनदेव-अग्निदेव

जलदेवी-धरती माता-गौमाता

तुम्हारा हमसाया-हमदम-हमसफर होंगे...


प्रयाग बेटा, तुम्हें

बहुत तरक्की करनी है...!!

इस समाज में...

इस विराट भारत देश में

अपना एक खास रुतबा

हासिल करना है...!!


हाँ, तुम्हें अपने

माता-पिता और

सब परिवारजनों का नाम

रोशन करना है...!!


प्रयाग बेटा, तुम्हें

ऐसी तालीम

हासिल करनी होगी

कि एक दिन सचमुच

दुनियावाले कहें --"वो देखो

तपादार खानदान का 

कुलदीपक 'प्रयाग'

अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में

कितना सफल हुआ है...!!!"


"ऐश्वर्यमस्तु बलमस्तु राष्ट्रभक्ति सदास्तु

वंश: सदैव भवता हि सुदीप्तोस्तु...!!!"



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational