STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Romance Fantasy

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Romance Fantasy

प्रथम मिलन

प्रथम मिलन

1 min
274

सखी बदरा घिर घिर आये

प्रथम मिलन की बेला लाये ना।।


रिम झिम वारिस भीगा बदन, जिया

घबराए, जाने घर हम कैसे जाए ,

भागत आये सपनों के राज कुमार

सखी बदरा घिर घिर आये जगा गए प्यार एहसास।।


बाबुल का घर भाये, जीवन में कहीं ना जाये,

माँ की ममता बापू का प्यार,

भईया की अठखेली, स्वर्ग से

सुंदर अपना घर परिवार, सखी बदरा

घिर घिर आये जगाये बैरी प्यार खुमार।।


सखी सावन की बदरा बरसात,

उनसे हुई क्या मुलाकात नव जीवन की आस जगाए ,

भूख प्यास ना लागे

विरह जिया तड़पाये सखी बदरा घिर

घिर आये अगन आग।।


जाने क्या क्या, आये खयाल, ना भावे बाबुल घर अंगना ,

कैसे हो मुलाकात, सखी बदरा घिर घिर आये

पिया की याद सतावे ना।।


बरस बीत गए दो चार बढ़ती रही

मुलाकात एक दिन छूटा बाबुल का साथ

पिया घर आये सखी बदरा बदरा

घिर घिर आये।।


सखी बदरा घिर घिर आये पिया

प्यार की सौगात मन हर्षाये।।

सेज सुहाग प्यार बदरा बरसात 

पिया प्यार जीवन उपहार सखी

बदरा घिर घिर आये जीवन सुनाए

राग। ।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance