STORYMIRROR

कुमार अविनाश केसर

Tragedy

4  

कुमार अविनाश केसर

Tragedy

प्रश्न

प्रश्न

1 min
226

तुम कहाँ रहते हो ?

इतने दिन!

पाँच साल लंबे दिन !

पाँच साल लंबी रातें!

किस खोह में बैठते हो?

नंगे विचारों, खोखले हाथों,

शायराना अंदाज़ों वाले वादों के साथ….?

जो तुम पाँच साल…..

लगातार…..

बलात्कार करते रहते हो-

संविधान का ???

उसीका एक चिथड़ा लेकर

आते हो न, हमारे पास!

पांच साल बाद!!

नदियों के उफान ,

भारी बारिश,

सुखाड़,

महामारी,

अकाल,

भूख

और

ऐसे ही

न जाने क्या -क्या?

कितनी-कितनी आपदाओं के साथ…

तुम फिर दौड़े चले आते हो,

पाँच साल बाद।

क्यों??

केवल इसीलिये न,

ताकि तुम फिर से

एक नया स्वाद (?)चख सको!!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy