STORYMIRROR

Kanak Agarwal

Abstract

4  

Kanak Agarwal

Abstract

प्रश्न अनजाने

प्रश्न अनजाने

1 min
471


कुछ जाने

कुछ अनजाने

कुछ दरकिनार किए प्रश्न


कुछ आंख मिलाते

कुछ आंख चुराते प्रश्न


नन्हीं कली की

खोई मुस्कान के प्रश्न


नवयौवना के होंठों पर

लरज़ते प्रश्न


नव ब्याहता के माथे पर

सिसकते प्रश्न


नव प्रसूता के आंखों से

बहते प्रश्न


प्रश्न अनगिनत

अनुत्तरित प्रश्न।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract