STORYMIRROR

ritesh deo

Romance

3  

ritesh deo

Romance

प्रोफाइल और रात

प्रोफाइल और रात

1 min
166

कभी यूँ ही आधी रात को तुम्हारी प्रोफाइल खोल के देखना अच्छा लगता है।

तुम्हारी फोटोज पर मेरे किये कमेंट को पढ़ना अच्छा लगता है।

कमेंट के रिप्लाई में तुम्हारी दिए दो दिल वाला इमोजी देख के अच्छा लगता है।

पता होने पर भी कि अब तुम्हारा कमेन्ट नहीं आएगा, कमेंट का इंतजार करना अच्छा लगता है।

कभी यूँ ही तुम्हें मिस करने पर हमदोनों की बेतुकी चैट को पढ़ना अच्छा लगता है।

उस चैट के बीच में अचानक से तुम्हारा I love you का मैसेज देखना अच्छा लगता है।


कितनी ही बातें हैं जो हम दोनों की इतने सालों की दूरियों के बीच में भी

कभी कभी अचानक ही अच्छा लगने लगता है और चेहरे पर अनायास ही मुस्कान आ जाती है...


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance