STORYMIRROR

Mrs. Mangla Borkar

Tragedy

4  

Mrs. Mangla Borkar

Tragedy

*** परिवार ***

*** परिवार ***

1 min
277


परिवार बनता है कई रिश्तों से मिलकर,

सुखी जीवन का आधार है एक परिवार,

सच्चे एहसास का मंदिर है यहाँ,

हर आंसुओं की परख होती है यहाँ,

खुशी की लहरों में यहाँ सदा,

दुख झाग बनकर किनारे होता है।

यहाँ लफ़्ज़ों की नहीँ भावों की कद्र होती है,

पूरा जीवन भी कम लगने लगता है,

जब खुशियों की बहार गतिशील रहती है,

बडा ही मजबूत दुनिया में खून का रिश्ता होता है,

जो हर किसी के नसीब में नहीं लिखा होता है।

मन की गहराइयों में झांक कर देखना कभी,

यहाँ ममता का समन्दर बांकी है,

एकता शक्ति परिवार है,

जहाँ हर एक का प्यार है।

मुसीबत आए किसी एक पर तो,

सहारा बनता पूरा परिवार है,

ए रिश्ता नहीं पल भर का,

ए तो जन्मों का साथ है।

ममता इसकी नींव है,

प्रेम इसका आंगन है,

विश्वास की यह दहलीज है।

ये अमर प्रेम की गाथा है।

परिवार बनता है कई रिश्तों से मिलकर,

सुखी जीवन का आधार है एक परिवार।


                  

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy