STORYMIRROR

Anita Sudhir

Romance

3  

Anita Sudhir

Romance

प्रेम

प्रेम

1 min
463

आप की नजरें इनायत हो गयी

आप से मुझको मुहब्बत हो गयी।


इश्क़ का मुझको नशा ऐसा चढ़ा

अब जमाने से अदावत हो गयी।


तुम मिले सारा जहाँ हमको मिला

यूँ लगे पूरी इबादत हो गयी।।


ये नजर करने लगी शैतानियां

होश खो बैठे कयामत हो गयी।


जिंदगी संग आपके गुजरा करे

सात जन्मों की हकीकत हो गयी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance