STORYMIRROR

Anita Sudhir

Others

2  

Anita Sudhir

Others

माँ शारदे

माँ शारदे

1 min
224

शिक्षा कला संगीत की,देवी तुम हो शारदे 

हृदय में प्रीत भरो,  जीवन को तार दे।


विचार और भावना,मन में हो संवेदना

करते यह प्रार्थना, जन्म ये सुधार दे।


श्वेत वसन धारिणी ,मयूर हंस वाहिनी ,

सद्बुद्धि विद्या दायिनी,ज्ञान से सवाँर दे।


पूजते वीणा वादिनि,ब्रह्मा विष्णु औ महेश

देकर आशीष अम्बा, तम से उबार दे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन