STORYMIRROR

Amrita Rai

Romance

4  

Amrita Rai

Romance

कितनी मोहब्बत

कितनी मोहब्बत

1 min
232

अच्छा ये बताओ

कितनी मोहब्बत है हमसे

क्या बिना किसी शर्त साथ

निभाने की उम्मीद करे तुमसे


क्या हमारी कमियों के साथ

प्यार करोगे हमसे

क्या तुम्हें हम तब भी

खूबसूरत लगेंगे


जब हमारा रंग रूप ढल जायेगा एक उम्र से

जितनी आशिकी है हमारी खुशियों से


क्या उतनी ही आशिकी कर सकोगे

हमारे दर्द-ए-गम से

हम क्या है कौन है क्या तुमको

फर्क नहीं पड़ता इससे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance