STORYMIRROR

Ritu Sama

Romance

2  

Ritu Sama

Romance

प्रेम का संगीत

प्रेम का संगीत

1 min
510

कितने भीगे से लम्हे

संग तुम्हारे गुज़रे

जब बादलों ने बजायी ताल

और बारिश ने गाया मल्हार


बड़े से पोखर हमारी तस्वीर लिए

झांका जब तो देखा जहां भर को इनमें

सर्द सी झड़ी हमारे आगमन से मचली कुछ

और फिर हवा ने छेड़ा टहनियों का झुरमुठ


एक संगीत है मेरे आँगन में आरम्भ

जब से आगमन हुए तुम्हारे कदम

मोहक है लय इस प्रेम की अद्भुत

सुरीली है ज़िन्दगी जब तुम हो सम्मुख


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance