STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Action Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Action Inspirational

परचम लहराएंगे

परचम लहराएंगे

1 min
396

देशभक्त दीवाने सरहद के जवान 

भारती के चरणों में निज सिर झुकाएंगे!


बैरी पछाड़ दिखाते वतन के गीत गाते

हंसते-हंसते अपनी जां वतन पर लुटायेंगे!


जज्बा भरपूर रखकर पराक्रमी योद्धा वीर 

जाकर रणवीर अपना पराक्रम दिखाएंगे!


 उर में अंगार भर बुलंद हौसला करेंगे,

समर के मैदान में बड़ा कहर बरपाएंगे!


सजग सेनानी वीर चलते सीना तान के 

गीत वंदे मातरम का ये सदा गुनगुनाएंगे!


राष्ट्रधारा भाव पर हिम्मत बुलंद कर 

दुश्मनों को नाकों चने सेनानी चबवाएंगे!


अटल इरादे रख महासमर में वीर योद्धा 

आन बान शान से देश का परचम लहराएंगे!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action