प्रभु करते हमको असीमित प्यार
प्रभु करते हमको असीमित प्यार
प्रभु करते हमको असीमित प्यार,
सदा करते वही जिससे हो उद्धार।
ज्यों मां करती हमारे कल्याण की चिंता,
करता है सदा वही जो हमारा परमपिता।
करता है वह सदा ही शुभ न कुछ बेकार,
प्रभु करते हमको असीमित प्यार,
सदा करते वही जिससे हो उद्धार।
प्रभु तो हमें दिखाते हैं सुपथ ही सदा,
सिखाने का हो सकता तरीका जुदा।
रच विश्वमोहिनी तोड़ा नारद का अहंकार,
प्रभु करते हमको असीमित प्यार,
सदा करते वही जिससे हो उद्धार।
हम रहें शक्तिशाली न हो शक्ति कम,
क्षमता वृद्धि हेतु देते खुशी के संग ग़म।
जीवन के चढ़ाव-उतार में न खाएं मार,
प्रभु करते हमको असीमित प्यार,
सदा करते वही जिससे हो उद्धार।
प्रभु की दया का सदा मानें हम उपकार,
दीनों के दुख दूर कर करें जन्म साकार।
लक्ष्य साधने हित जीवन प्रभु का उपहार,
प्रभु करते हमको असीमित प्यार,
सदा करते वही जिससे हो उद्धार।
