STORYMIRROR

Ervivek kumar Maurya

Romance

4  

Ervivek kumar Maurya

Romance

पल पल याद किया तुझको

पल पल याद किया तुझको

1 min
759

पल पल याद किया तुझको

पल पल दिल तो रोया है

होकर जुदा तुझसे मैं

खुद को भी तो खोया है


उन बीते लम्हों को,तेरी उन यादों को

कैसे भूलूंगा मैं,उन मीठी-मीठी बातों को

तेरे बिछुड़न में खुद का

दामन हमने भिगोया है

पल पल....


तेरे पास जब आता था

खुशियों से दामन भर जाता था

संग तेरे मुस्काता था

संग तेरे प्रेम के गीत गाता था

फिर तूने क्यों मुझको अब

बीच सफर में छोड़ा है

पल पल....


धरती-अम्बर मिले जहाँ पर

प्रेम मिलन वहां दिख जाता था

तुझको आगोश में लेकर

एहसास तेरा मिल जाता था

जीवन के इस सफर में

साँसों को भी मुझसे छीना है

पल पल.....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance