STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Abstract Tragedy

4  

Kanchan Prabha

Abstract Tragedy

फुटपाथ पर साहित्य

फुटपाथ पर साहित्य

1 min
253

साहित्य की आज

क्या हालत हो गई है 

शब्द बाजार में 

सब्जी के भाव मिल रही है 

हर चीज की कीमत

ऊँची हुई बाजार में 

बस हिन्दी की कीमत 

गिरती ही जा रही है 


लोगों की भावना

शायद खत्म हो रही है 

इस लिए तो घर घर से

संस्कार धुँधली हो रही है

कवियों की भावना हो

या लेखकों का विचार

मोबाइल के दैत्य 

उन सबको गिल रहे है


देश पहुँच तो गया चाँद पर 

शिक्षा पीछे ही रह गई है

जैसी हालात गरीबी की

फुटपाथ पर हो रही है

वैसी हालत आज यहाँ 

साहित्य की हो रही है

समझो ऐ मानव 

आज ये क्या हो रहा है 

किसी की भावना

किसी के आंसू

किलो के भाव बिक रही है 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract