STORYMIRROR

Antariksha Saha

Romance

3  

Antariksha Saha

Romance

पहाड़ों मे कहीं

पहाड़ों मे कहीं

1 min
138

पहाड़ों मे कहीं बसते हैं चल

इस शोर से दूर कहीं

उस ओर कहीं जहां आसमान जमींदोज होते हैं


दोस्त चल उस ओर जहां नदियां शुरू होती हैं

चल खो जाते हैं इन वादियों मे

जहां कोई हमे ढूंढ ना सके


अपनो से रूठे नहीं हैं हम

बस तेरे साथ कुछ अकेले पल गुजारना चाहते हैं

बस तेरी बाहों में बैठ के आसमान के तारे गिनना चाहते हैं


कभी बहू कभी बहन कभी मां के बीच तुझे अपना

कहना चाहते हैं

पहाड़ों में कहीं हम तेरे साथ बसना चाहते हैं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance