STORYMIRROR

GOPAL RAM DANSENA

Tragedy

4  

GOPAL RAM DANSENA

Tragedy

पापी पेट का सवाल है

पापी पेट का सवाल है

1 min
600

इंसान आया जहान में

अनोखा पेट लेकर।

कुछ गरीबी तो कुछ 

अमीरी भेंट लेकर।


कोई अपने पेट के खातिर

 पेट भरता है औरों का।

कोई अपने पेट के खातिर

पेट मारता है औरों का।


पेट तो पेट है जनाब

कोई भरता है तो

कोई मारता है।

सिक्के के इस पहलू में

दोनों तरफ पेट है।


इस पेट के खातिर

ईमान भी चढ़ जाता

अक्सर भेंट है ।

दोनों पेटों के कारण ही


यहां आवाजाही है।

इस पेट का अर्थ

बदल जातें है कई

जिसका इतिहास गवाही है।


क्या करें आखरी दम तक

यहां पेट का मचा हुआ बवाल है।

भरेगा कब पेट दोनों का

ये पापी पेट का सवाल है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy