STORYMIRROR

bhandari lokesh

Romance Others

3  

bhandari lokesh

Romance Others

पागल लड़की

पागल लड़की

1 min
319

एक पागल सी लड़की है

जो बेपनाह मोहब्बत करती है

तुम याद नहीं करते मुझको

हर रोज शिकायत करती है


वो कहती तुम बहुत बुरे हो

पल पल मुझको तड़पाते हो

बस एक मिलन की ख्वाहिश है

ये बात समझ नहीं पाते हो

फिर भी छुप छुप कर रब से मेरी

हर रोज इबादत करती है

एक पागल सी लड़की है

जो बेपनाह मोहब्बत करती है


वो कहती तुम दूर बहुत हो

तुम हर दिल में मशहूर बहुत हो

मैं बहुत अधूरी हूँ तुम बिन

तुम फिर भी मगरूर बहुत हो

वो मेरे लिए ज़माने से

हर रोज बग़ावत करती है

एक पागल सी लड़की है

जो बेपनाह मोहब्बत करती है


*मगरूर – अभिमानी



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance