STORYMIRROR

Kanchan Jharkhande

Classics

3  

Kanchan Jharkhande

Classics

ओल्ड इज गोल्ड

ओल्ड इज गोल्ड

1 min
269

यारों से कौन miss you कहता हैं

ये तो दिल से दिल का नाता हैं।

मैंने माँ से कभी I Love You नहीं कहा

क्योंकि माँ से तो रूह का नाता हैं।


मेरे दोस्त किसी तारीख पर

Fathers day मनाते है।

कोई लाता हैं cake और

अपने पापा से कटवाते हैं।


कोई लेता selfy मम्मी संग

कोई tik tok कई बनाते हैं।

अरे भूल गए क्या वो सब दिन

जब मेले घूमने जाते थे।


पार्ले जी ही पार्टी थी तब

और गुब्बारे कई फुलाते थे

तब ना था ये fathers day

ना कोई mothers day आता था।


माँ देती थी जब चुपके से पैसे

पिता डांट लगाता था।

तब ना था ये whatsaap facebook

ना तो instta कोई चलाता था


रोटी में शक्कर लपेटकर खाते थे

दोस्त टिफिन चट कर जाते थे

अब तो 2 मिनिट में meggi

झट से बन जाती हैं।


पर कबीट ओर इमली की खुशबू

मेरे दिल से नहीं जाती हैं।

और सच बताना यार मेरे

क्या दिल से वो यादें जाती हैं

क्या दिल से वो यादें जाती हैं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics