STORYMIRROR

ADITYA MISHRA

Romance

3  

ADITYA MISHRA

Romance

नया सफर

नया सफर

1 min
240

अपनी जिद पर अड़ कर

तन्हाई से लड़ कर,

निकला नये सफर पर

घर को आज छोड़कर।


घुट घुट कर जीता था वो

खुद को आज आजाद किया,

खोला उन जंजीरों को

जिसमें उसने खुद को था कैद किया।


आसान नहीं थी राह सफर की

तन्हाई यहां भी साथ खड़ी थी,

रफ़्तार भरी जिंदगी में

सुकूं के दो पल की कमी थी।


अजनबी इस दुनिया में

अपनों का साथ न था,

गैरों ने मुंह जब मोड़ा

सुबह का भूला घर को आया।


पर नये सफर ने

जीने का नजरिया बदला,

वो वापस घर तो आया

पर संग अपने नये एहसास भी लाया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance